धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत चंद्रशेखरपुर में बस स्टैंड पर नवनिर्मित यात्री प्रतीक्षालय का भव्य एवं विधिवत लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर पूरे ग्राम में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

यह यात्री प्रतीक्षालय ग्राम के समाजसेवी श्री मोहनलाल पटेल द्वारा अपने पिता स्वर्गीय सकराजो पटेल की पुण्य स्मृति में बनवाया गया है। उनके इस सराहनीय प्रयास को ग्रामवासियों ने जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।


लोकार्पण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती शकुन्तला नवल राठिया, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी राठिया, वरिष्ठ नागरिक श्री बैगा केशव प्रसाद राठिया एवं श्री लक्षन राठिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतीक्षालय का उद्घाटन किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह प्रतीक्षालय यात्रियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। अब लोगों को बस का इंतजार करते समय धूप, बारिश और अन्य मौसमीय परेशानियों से राहत मिलेगी।

ग्रामवासियों ने भी इस जनहितकारी पहल के लिए श्री मोहनलाल पटेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे गांव के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

By Apna Patrika

अपना पत्रिका न्यूज़ पोर्टल एक स्वतंत्र एवं निष्पक्ष डिजिटल समाचार मंच है, जो ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को जनता तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य सटीक, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़े समाचारों को प्राथमिकता देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *