छाल : भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत मंडल स्तर पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर संगठन को मजबूत एवं सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दक्षता एवं प्रभावशीलता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इसमें सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग (AI, नमो ऐप एवं सरल ऐप), अंत्योदय के सिद्धांत, संगठन की कार्य पद्धति, तथा बूथ प्रबंधन एवं “मन की बात” जैसे विषयों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को आधुनिक तकनीकों से जोड़ते हुए जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।

कार्यक्रम में जिला स्तर से पधारे अनुभवी प्रशिक्षकों एवं पदाधिकारियों ने अपने प्रेरणादायक विचारों से कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

प्रमुख वक्ताओं में विधानसभा प्रभारी धरमजयगढ़ श्री सुरेंद्र बेसरा जी, जिला अध्यक्ष श्री अरुंधर दीवान जी, जिला उपाध्यक्ष श्री नरेश पंडा जी, जिला महामंत्री श्री विनायक पटनायक जी, श्री जतिन साव जी, श्रीमती गायत्री केसरवानी जी (जिला मंत्री), श्री सुनील ठाकुर जी एवं श्री कमल गर्ग जी शामिल रहे। सभी वक्ताओं ने पार्टी की विचारधारा, कार्यशैली एवं “सबका साथ, सबका विकास” के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए जनसेवा के लिए निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री डोलनारायण पटेल जी, जिला कार्यसमिति सदस्य श्री संजय गुप्ता जी, श्री उमाशंकर जी, श्री चन्द्रशेखर सिंह ठाकुर जी, श्रीमती कांति राठिया जी, श्री सुरेन्द्र बेहरा जी, श्रीमती रोहिणी चंद्र जी, श्रीमती रजनी राठिया जी, श्री बलराम राठिया जी, श्री प्रेम गुप्ता जी, श्री कन्हैया डनसेना जी, मंडल महामंत्री श्री खगेश्वर राठिया जी, श्री दिलीप यादव जी, श्री सेवक पटेल जी, श्री गोपाल डनसेना जी, श्री नवल राठिया जी, श्री मनोज साह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन संगठनात्मक एकजुटता को और अधिक मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने के संकल्प के साथ किया गया। यह प्रशिक्षण न केवल ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ, बल्कि कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति नई ऊर्जा, उत्साह और प्रतिबद्धता का संचार करने वाला भी रहा।

By Apna Patrika

अपना पत्रिका न्यूज़ पोर्टल एक स्वतंत्र एवं निष्पक्ष डिजिटल समाचार मंच है, जो ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को जनता तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य सटीक, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़े समाचारों को प्राथमिकता देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *