छाल। छाल थाना क्षेत्र से जुआ गतिविधियों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम हाटी से जामपाली के बीच जंगल क्षेत्र में कथित रूप से जुआ खेल रहे तीन खिलाड़ियों को पुलिस ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उनके पास से 52 पत्तियां बरामद हुई हैं।
सूत्रों के मुताबिक हाटी और कीदा क्षेत्र के कुछ चिन्हित लोगों द्वारा कोरबा जिला और रायगढ़ क्षेत्र से खिलाड़ियों को बुलाकर जंगल में जुआ की महफिल सजाई गई थी। हालांकि, छाल थाना प्रभारी नासिर खान की कार्रवाई से कथित जुआरियों के मंसूबों पर पहले ही दिन पानी फिर गया।
बताया जा रहा है कि इसके पहले बुधवार को भी इन्हीं खिलाड़ियों के कोरबा के कुदमुरा क्षेत्र में जुआ खेलने की सूचना पर करतला पुलिस ने जंगल में मारा छापा पर मौके से फरार हुए खिलाड़ी, जिसके बाद वे आज छाल थाना क्षेत्र में कथित रूप से जुआ खेलने पहुंचे थे।
फिलहाल पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
