छाल। रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री राधेश्याम राठिया छाल पहुंचे, जहां विजयदशमी महोत्सव समिति, छाल की ओर से उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान सांसद राधेश्याम राठिया ने मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

इसके पश्चात सांसद ने चंद्रहासिनी माता मंदिर में भी पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। वहीं, छाल पुनर्वास क्षेत्र में भी माता रानी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर विजयदशमी महोत्सव समिति के अध्यक्ष नीलांबर सिंह राठिया सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लालू सिंह ठाकुर, प्रकाश शर्मा, योगेश राठौर, नवल राठिया, लीलांबर राठिया, दिलीप यादव, रमेश राठिया, संदीप अग्रवाल, रामू श्रीवास, मनोज साह एवं टारजन भारती सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता एवं क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति लोगों का उत्साह देखने को मिला। सांसद के आगमन से आयोजन में विशेष उत्साह का माहौल रहा।

By Apna Patrika

अपना पत्रिका न्यूज़ पोर्टल एक स्वतंत्र एवं निष्पक्ष डिजिटल समाचार मंच है, जो ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को जनता तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य सटीक, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़े समाचारों को प्राथमिकता देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *