छाल-:रायगढ़ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत अवैध कबाड़ के खिलाफ लगातार दूसरे दिन भी सख्त कार्रवाई की गई।
इसी क्रम में एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में थाना छाल पुलिस ने थाना बेरियर के पास सघन नाकेबंदी कर कोरबा की ओर से आ रहे चार कबाड़ से भरे ट्रकों को पकड़ा।
कुल जब्ती
81.02 टन लोहा, पाइप, एंगल व स्क्रैप
कबाड़ की कीमत: लगभग ₹34.13 लाख
वाहनों की कीमत: लगभग ₹48 लाख
👉 कुल 82.13 लाख रुपये की संपत्ति जब्त
कार्रवाई कैसे हुई
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हाटी से छाल होते हुए घरघोड़ा की ओर अवैध कबाड़ का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान के नेतृत्व में टीम ने बेरियर पर नाकेबंदी कर चार संदिग्ध ट्रकों को रोका। जांच के दौरान किसी भी चालक द्वारा वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।
पकड़े गए वाहन व कार्रवाई
1️⃣ ट्रक CG13LA3817
चालक: छोटे लाल यादव (पिता स्व.जगन्नाथ प्रसाद),कोरबा
25.1 टन कबाड़
कुल जब्ती: ₹22.52 लाख
2️⃣ ट्रक CG12S1988
चालक: नरसिंग यादव (पिता मनबोध यादव),कोरबा
24.1 टन कबाड़
कुल जब्ती: ₹22.37 लाख
3️⃣ ट्रक CG12S1525
चालक: छबिनाथ प्रसाद (पिता रमाशंकर प्रसाद), कोरबा
16.60 टन कबाड़
कुल जब्ती: ₹18.72 लाख
4️⃣ ट्रक CG12S5839
चालक: अरविंद कुमार सिंह (पिता शीलानाथ सिंह), कोरबा
15.76 टन कबाड़
कुल जब्ती: ₹18.50 लाख
कानूनी कार्रवाई
चारों मामलों में वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर पुलिस द्वारा अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर धारा 35 (क)(ड) BNSS एवं 303(2) BNS के तहत कार्रवाई की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
टीम का योगदान
यह कार्रवाई एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी एवं एसडीओपी श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान के नेतृत्व में की गई। टीम में प्रधान आरक्षक शंभू पाण्डेय, आरक्षक दिलीप सिदार, सतीश जगत एवं उमाशंकर भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
