छाल-: छाल क्षेत्र में प्रशासन ने नियमों की अनदेखी करने वाले ट्रक संचालकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। SECL के सिलो कांटा के पास बिना तिरपाल ढंके चल रही ट्रकों पर कार्रवाई करते हुए जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान ट्रकों की ओवरलोडिंग, दस्तावेज़ों और सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की गई।

जांच के दौरान कई ट्रक बिना तिरपाल ढंके पाए गए, जो न केवल नियमों का उल्लंघन था बल्कि सड़क सुरक्षा और पर्यावरण के लिए भी खतरा बना हुआ था। इस पर छाल तहसीलदार लोमस कुमार मिरी ने कड़ा रुख अपनाते हुए मौके पर ही 3 ट्रकों का चालान काटा।

कार्रवाई के दौरान छाल थाना की टीम भी मौजूद रही, जिन्होंने प्रशासन के साथ मिलकर पूरे अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। वहीं संबंधित Sub Area Manager को भी सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और ट्रक संचालकों में नियमों के पालन को लेकर जागरूकता बढ़ी है।

By Apna Patrika

अपना पत्रिका न्यूज़ पोर्टल एक स्वतंत्र एवं निष्पक्ष डिजिटल समाचार मंच है, जो ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को जनता तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य सटीक, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़े समाचारों को प्राथमिकता देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *