Oplus_131072

राठौर समाज का बढ़ाया गौरव, प्रतिभा और कला का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

रायगढ़। प्रतिष्ठित चक्रधर समारोह के भव्य मंच पर प्रतिभाशाली बालिका आरोही राठौर ने अपनी शानदार कथक नृत्य प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आरोही ने भाव-भंगिमाओं, ताल और उत्कृष्ट नृत्य कौशल का सुंदर प्रदर्शन करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई तथा राठौर समाज का गौरव बढ़ाया।

आरोही राठौर, श्री आशुतोष राठौर एवं श्रीमती वंदना राठौर की सुपुत्री हैं। उनकी इस शानदार प्रस्तुति से परिवारजनों एवं समाज में हर्ष का माहौल है।

आरोही के दादा जी श्री ओंकार सिंह राठौर छत्तीसगढ़ प्रांतीय क्षेत्रीय राठौर सभा में कोषाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। आरोही की इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ राठौर समाज में भी खुशी और गर्व का वातावरण है।

चक्रधर समारोह जैसे प्रतिष्ठित मंच पर आरोही की मनमोहक कथक प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं और उनकी प्रतिभा की सराहना हुई। उनकी इस उपलब्धि ने राठौर समाज का नाम गौरवान्वित किया।

By Apna Patrika

अपना पत्रिका न्यूज़ पोर्टल एक स्वतंत्र एवं निष्पक्ष डिजिटल समाचार मंच है, जो ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को जनता तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य सटीक, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़े समाचारों को प्राथमिकता देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *