छाल -: गाँव चलो अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 12 अप्रैल 2026 को धरमजयगढ़ क्षेत्र के छाल मंडल अंतर्गत ग्राम महराजगंज – धसकामुड़ा में जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जिला कार्यसमिति सदस्य संजय गुप्ता एवं लालू ठाकुर, मंडल महामंत्री खगेश्वर राठिया युवा मोर्चा जिला कार्य समिति सदस्य योगेश राठौर, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बेहरा, सहित मंडल के सक्रिय कार्यकर्ता भुवनेश्वर राठिया, लोकेश्वर राठिया, बलभद्र राठिया, देवमड़ी राठिया, चंद्रकांत राठिया, अमित राठिया, रेखा बाई, संतोषी राठिया, नीलम राठिया, बिंदेशरी राठिया, दुर्गा राठिया, शारदा राठिया एवं सुहाना राठिया सहित अनेक महिलाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
इस दौरान संजय गुप्ता ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है।
वहीं लालू ठाकुर ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विशेष रूप से आवास एवं महतारी वंदन योजना की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को इनका अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं, जिस पर पदाधिकारियों ने उन्हें शीघ्र निराकरण का भरोसा दिलाया। पूरे आयोजन में उत्साह और जनसहभागिता का माहौल देखने को मिला।
