छाल। स्वर्गीय हरिहर प्रसाद जी की 7वीं पुण्यतिथि (14 जुलाई 2026) के अवसर पर उनकी पुत्री जयश्री आनंद ( डीएवी शिक्षिका) द्वारा अपने पूज्य पिता को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए समाजसेवा के विभिन्न कार्यों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया।

साथ ही जरूरतमंद एवं गरीब महिलाओं को साड़ी भेंट की गई तथा गरीब एवं असहाय लोगों को भोजन कराकर मानव सेवा का संदेश दिया गया।

जयश्री आनंद  ने कहा कि “बेटियाँ भी बेटों से कम नहीं होतीं। माता-पिता के संस्कारों को आगे बढ़ाते हुए उनकी स्मृति में समाजसेवा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।”
उन्होंने भावुक होकर कहा, “जब पिता का साया सिर से उठ जाता है, तब जीवन की वास्तविकताओं और दुनिया की पहचान होती है।”

स्वर्गीय हरिहर प्रसाद जी की पुण्य स्मृति में किए गए इन सेवा कार्यों की उपस्थित लोगों ने सराहना करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

By Apna Patrika

अपना पत्रिका न्यूज़ पोर्टल एक स्वतंत्र एवं निष्पक्ष डिजिटल समाचार मंच है, जो ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को जनता तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य सटीक, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़े समाचारों को प्राथमिकता देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *