छाल। स्वामित्व योजना के अंतर्गत हाटी स्थित राठिया सामुदायिक भवन में अधिकार अभिलेख वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग 3000 हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख प्रदान किए गए।
योजना के माध्यम से ग्रामीणों को उनकी भूमि एवं संपत्ति पर स्वामित्व का कानूनी दस्तावेज उपलब्ध कराया जा रहा है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया ने हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख वितरित किए। उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना ग्रामीणों को उनकी संपत्ति का अधिकार सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। अधिकार अभिलेख मिलने से ग्रामीणों को अपनी संपत्ति के संबंध में स्पष्ट दस्तावेज प्राप्त होंगे तथा भविष्य में विभिन्न शासकीय योजनाओं और वित्तीय सुविधाओं का लाभ लेने में भी सहायता मिलेगी।

अधिकारियों ने बताया कि स्वामित्व योजना के तहत अंचल के सभी ग्रामों में चरणबद्ध तरीके से अधिकार अभिलेखों का वितरण किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीणों को योजना का लाभ मिल सके।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष लिनाव राठिया, उपाध्यक्ष शिशु गुप्ता, धरमजयगढ़ एसडीएम भरत लाल कौशिक, छाल तहसीलदार लोमस मिरी, धरमजयगढ़ तहसीलदार हितेश साहू, सभी हल्का पटवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता लालू सिंह ठाकुर, बालाराम राठिया, उमाशंकर, सरपंच प्रतिनिधि नवल राठिया, साधराम पटेल, सुरेंद्र बहेरा, मुरारी पटेल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

अधिकार अभिलेख प्राप्त होने पर हितग्राहियों में खुशी का माहौल रहा। ग्रामीणों ने इसे अपनी संपत्ति के अधिकार को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताते हुए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

By Apna Patrika

अपना पत्रिका न्यूज़ पोर्टल एक स्वतंत्र एवं निष्पक्ष डिजिटल समाचार मंच है, जो ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को जनता तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य सटीक, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़े समाचारों को प्राथमिकता देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *