धरमजयगढ़। नारायणपुर से रायगढ़ जा रही द्विवेदी यात्री बस और एक ट्रक के बीच तेजपुर के पास जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में बस सवार 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद घायलों में से 7 गंभीर घायलों को पत्थलगांव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, 8 घायल यात्रियों का धरमजयगढ़ अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना रैरूमाखुर्द चौकी क्षेत्र के तेजपुर के पास हुई।

फिलहाल पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना किस वजह से हुई, इसे लेकर पुलिस घटनास्थल का जायजा लेकर जानकारी जुटा रही है।

By Apna Patrika

अपना पत्रिका न्यूज़ पोर्टल एक स्वतंत्र एवं निष्पक्ष डिजिटल समाचार मंच है, जो ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को जनता तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य सटीक, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़े समाचारों को प्राथमिकता देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *