छाल। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित जनहितकारी अभियान के तहत क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में छाल तहसील में तहसीलदार लोमस कुमार मिरी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर लगातार सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।

यह टीम क्षेत्र के खाद्य पदार्थ विक्रेताओं, प्रतिष्ठानों, ठेला संचालकों, जूस सेंटर, होटल, कॉस्मेटिक दुकानों एवं मेडिकल स्टोर्स का नियमित निरीक्षण कर रही है। जांच के दौरान अमानक खाद्य सामग्री, अस्वच्छ वातावरण एवं गंदगी पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों एवं व्यवसायियों को कड़ी चेतावनी दी जा रही है। साथ ही उन्हें स्वच्छता बनाए रखने और निर्धारित मानकों का पालन करने के लिए सख्त निर्देश भी दिए जा रहे हैं।

प्रशासन का स्पष्ट उद्देश्य आम नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। इस अभियान के माध्यम से जहां एक ओर आमजन में जागरूकता बढ़ाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर व्यवसायियों को भी गुणवत्ता और स्वच्छता के मानकों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है

लगातार हो रही इस कार्रवाई से क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता के प्रति सकारात्मक माहौल बनता दिखाई दे रहा है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी और नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

By Apna Patrika

अपना पत्रिका न्यूज़ पोर्टल एक स्वतंत्र एवं निष्पक्ष डिजिटल समाचार मंच है, जो ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को जनता तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य सटीक, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़े समाचारों को प्राथमिकता देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *