छाल :-भारत की जनगणना-2027 के कार्य में कथित लापरवाही एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कार्यालय चार्ज जनगणना अधिकारी (ग्रामीण) छाल, जिला रायगढ़ द्वारा एक प्रगणक को 21 मई को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

जारी नोटिस के अनुसार, धरमजयगढ़ विकासखंड अंतर्गत शिक्षकों को मकान सूचीकरण ब्लॉक क्रमांक 0063 हेतु प्रगणक नियुक्त किया गया था। जनगणना कार्य के संचालन एवं समन्वय के लिए बनाए गए “Census Chhal 2027” व्हाट्सएप समूह में कुछ शिक्षको द्वारा जनगणना प्रक्रिया एवं ऐप संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर आपत्तिजनक संदेश साझा किया गया।

नोटिस में उल्लेख किया गया है कि उक्त संदेश से राष्ट्रीय महत्व के जनगणना कार्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा तथा यह कृत्य जनगणना अधिनियम 1948 एवं भारतीय न्याय संहिता 2023 के प्रावधानों का उल्लंघन माना गया है।

चार्ज जनगणना अधिकारी द्वारा कुछ शिक्षकों को दो दिवस के भीतर उपस्थित होकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में एकपक्षीय कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी गई है।

By Apna Patrika

अपना पत्रिका न्यूज़ पोर्टल एक स्वतंत्र एवं निष्पक्ष डिजिटल समाचार मंच है, जो ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को जनता तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य सटीक, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़े समाचारों को प्राथमिकता देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *