रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ कार्यक्रम


छाल। क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में सोमवार को छाल में ₹56.75 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन संपन्न हुआ। रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छाल के भवन उन्नयन तथा क्षेत्र के आंगनबाड़ी भवनों के जीर्णोद्धार कार्यों की आधारशिला रखी गई।

SECL के CSR मद से स्वीकृत हुई राशि

उक्त सभी विकास कार्यों के लिए राशि साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के CSR मद से स्वीकृत की गई है। इसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छाल के भवन उन्नयन के लिए ₹48.50 लाख तथा बनहर, खेदापाली एवं गंगाधरपुर पुनर्वास आंगनबाड़ी भवनों के जीर्णोद्धार के लिए ₹8.25 लाख की राशि शामिल है।
जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की रही मौजूदगी
भूमि पूजन कार्यक्रम में धरमजयगढ़ विधायक प्रतिनिधि नीलांबर सिंह राठिया, जनपद सदस्य संतराम खूंटे,  शाला विकास समिति के अध्यक्ष लालू सिंह ठाकुर, भाजपा के वरिष्ठ नेता शेखर सिंह ठाकुर, उमाशंकर , सुरेंद्र बहेरा, सरपंच प्रतिनिधि नवल राठिया, राम सिंह राठिया, नंदू राठिया, श्याम राठिया, भगत राम राठिया, हलधर राठिया, मनोज भगत, अनिल भगत, अशोक पांडे सहित विद्यालय की प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

वहीं SECL प्रबंधन की ओर से CSR अधिकारी डॉ. गजानंद एवं स्टाफ अधिकारी (सिविल) आनंद बाबू विशेष रूप से मौजूद रहे।
विद्यार्थियों और नौनिहालों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
इन विकास कार्यों के पूरा होने के बाद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छाल के विद्यार्थियों को बेहतर एवं सुविधायुक्त शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा। वहीं आंगनबाड़ी भवनों के जीर्णोद्धार से नौनिहालों के लिए सुरक्षित, व्यवस्थित और सुविधाजनक परिवेश उपलब्ध होगा।
क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों के लिए SECL के CSR मद से स्वीकृत राशि एवं इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इससे छाल क्षेत्र में शिक्षा एवं बाल विकास से जुड़ी सुविधाओं को और मजबूती मिलेगी।

By Apna Patrika

अपना पत्रिका न्यूज़ पोर्टल एक स्वतंत्र एवं निष्पक्ष डिजिटल समाचार मंच है, जो ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को जनता तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य सटीक, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़े समाचारों को प्राथमिकता देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *